अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, साड़ी में फैंस पर किया सितम…
Malaika Arora Backless Saree Look: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने दिवाली पर फैंस को अपने साड़ी लुक से क्रेजी बना दिया था. इसके बाद अब एक बार फिर से मलाइका ने साड़ी में लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसमें वो हर किसी पर अपने हुस्न का जादू चलाती दिखाई दे रही हैं.



फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी में मलाइका ने ये लेटेस्ट फोटोशू कराया है. इस सिंपल साड़ी पर मलाइका ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ था जो कि उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहा था.

बालों को संवारते हुए मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट में ऐसी ऐसी अदाएं दी हैं कि हर कोई बस उनकी तस्वीरों को निहारने में लगा हुआ है.

इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने ब्रैस्लेट और हैवी ईयर पीस कैरी किए थे.

इस बैकलेस लुक में मलाइका अरोड़ा अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. इंटरनेट पर उनका ये लुक मिनटों में वायरल हो गया है.

मलाइका अपने दिवाली लुक को लेकर सुर्खियों में थी और अभी फैंस उनके उस लुक के चर्चे करते थमे नहीं थे कि मलाइका ने एक और फोटोशूट करा कर सभी को क्रेजी कर दिया है.

फैंस का मानना है अर्जुन कपूर भी मलाइका की इस तस्वीरों को देखने के बाद दीवाने हो जाएगें.

