BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर, जाने माने निर्माता–निर्देशक का निधन
रायपुर: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के जाने माने डायरेक्टर क्षमानिधि मिश्रा शनिवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


क्षमानिधि मिश्रा ने शंकर नगर स्थित निवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश के कलाकार बिरादरी के साथ ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक क्षमानिधि मिश्रा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मिश्रा के असामयिक निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया एवं ईश्वर से उनके परिजनों को सबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
क्षमानिधि मिश्रा बहुआयामी कला के धनी थे। वे फिल्मों का निर्देशन करने के साथ ही प्रोडक्शन और गायक के तौर पर भी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। क्षमानिधि मिश्रा ने ऑटो वाला भाटो, भंवर, मोर संग चल मितवा, लेड़गा नंबर 1, मयारू भौजी जैसी कई फिल्में बनाई हैं।

