September 8, 2026

रायपुर के सुभाष स्टेडियम में दो लड़कियां आपस में भिड़ी, जमकर चले लात-घूंसे

shubh

रायपुर: राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आज दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। करीब 1 घंटे तक सुभाष स्टेडियम के ऊपरी हिस्से में यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नीचे प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने भी तमाशा देखा। बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद ने इस कदर हालात बिगाड़ दिये कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। विवाद की वजह से बात करने दोनों लड़कियां सुभाष स्टेडियम के ऑडियंस गैलरी में पहुंची थी । यहां दोनों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक जा पहुंची । हालांकि इस मामले में कोई पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई। मगर यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।


बताया जा रहा है की सुभाष स्टेडियम के निचले हिस्से में मौजूद जिम में यह दोनों युवतियां बतौर ट्रेनर काम करती है। दोनों के बीच आपसी विवाद कुछ महीनों से चल रहा था। इसका निपटारा करने दोनों ने बातचीत करने के सोची, मगर बातचीत की बजाए दोनों के बीच मारपीट हो गई।


You may have missed