April 19, 2026

18 साल के युवक ने स्कूल में घुसकर बरसाई गोलियां: 19 छात्रों समेत 22 की मौत, देश में चार दिन के शोक का ऐलान

robb elementry

टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक प्राथमिक विद्यालय में 18 साल के युवक ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 22 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 19 बच्चे, हमलावर की दादी और दो शिक्षक हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए चार दिन के शोक का एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब एक्शन का वक्त आ गया है।


इसे भी पढ़े: कोरोना के बीच मंडराया मंकीपॉक्स वायरस का खतरा: जानें लक्षण और बचाव

हमलावर ने बनाया दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को निशाना
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के अनुसार गोलीबारी रॉब प्राथमिक विद्यालय में हुई। एबॉट ने कहा कि यह घटना 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी से ज्यादा घातक है। हमलावर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया है। हमलावर बंदूकधारी ने सबसे पहले अपनी दादी को निशाना बनाया। इसके बाद उसने 19 बच्चों को गोली मार दी। दो शिक्षक भी उसकी चपेट में आ गए। 2012 में सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में 20 बच्चों को इसी तरह मौत के घाट उतारा गया था।

इसे भी पढ़े: Video Viral: फिल्म फेस्टिवल में महिला ने टॉपलेस होकर किया ऐसा काम, लोग हो गए हैरान

हमलावर उवाल्डे का ही रहने वाला था
अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी की ताजा घटना टेक्सास के छोटे से शहर उवाल्डे में हुई है। यहां की आबादी 20,000 से भी कम है। गवर्नर एबॉट के अनुसार, हमलावर का नाम सल्वाडोर रामोस है। यह इसी इलाके का रहने वाला था। स्कूल में 600 विद्यार्थी पढ़ते हैं। हमले में कई घायल हुए हैं। एक 60 वर्षीय महिला व 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर है।

इसे भी पढ़े: कोई भी फर्जी कॉल करके नहीं कर पाएगा परेशान, मोबाइल कॉल में दिखेगा कॉलर का नाम

जो बाइडन ने जताया दुख, चार दिन का शोक
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना काफी दुखद है। उन्होंने गोलीबारी में मारे गए बच्चों व शिक्षकों के सम्मान में देश में चार दिन का शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज आधा झुकाने का एलान किया। बाइडन ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात की, ताकि उन्हें स्कूल में हुई गोलीबारी के मद्देनजर सहायता की जा सके।

इसे भी पढ़े: काम की खबर: बिना कार्ड अब किसी भी ATM से निकाल सकेंगे कैश

राष्ट्रपति बोले- अब कुछ करना होगा
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ‘एक राष्ट्र के रूप में, हमें सोचना होगा कि भगवान के नाम पर कब तक हम गन लॉबी के सामने लाचार खड़े रहेंगे या वह करेंगे जो करने की जरूरत है। दिवंगत बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे। अब कुछ करना ही पड़ेगा। हमें उन लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है, जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम इसे माफ नहीं करेंगे|

इसे भी पढ़े: पत्नी के टॉर्चर से परेशान प्रिंसिपल ने कोर्ट से लगाई गुहार, कहा- तवे और डंडे से पिटती है पत्नी

हिलेरी क्लिंटन ने कहा- रोकी जाए हिंसा
टेक्सास में हुई गोलीबारी की घटना पर हिलेरी क्लिंटन ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर विचार और प्रार्थना पर्याप्त नहीं हैं। कुछ वर्षों से हम पीड़ा से भरी चीखों का देश बनते जा रहे हैं। हमें ऐसे कानून निर्माताओं की जरूरत है जो अमेरिका में बंदूक की हिंसा को रोकने के लिए तैयार हों।


You may have missed