April 19, 2026

BREAKING: पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

aatank

जम्मू-कश्मीर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एक बार फिर सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया है। हमले के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलवामा के गंगू इलाके में आज आतंकियों ने घात लगाकर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलीबारी की।


इस हमले के दौरान सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार जख्मी हो गए। विनोद कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वो शहीद हो चुके थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।


You may have missed