April 17, 2026

उपराष्ट्रपति चुनाव 2022: मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

मार्गरेट अल्वा

नई दिल्ली: देश में राष्ट्रपति पद के लिए कल यानी 18 जुलाई को चुनाव होने वाले है। NDA ने द्रौपदी मुर्मू को, तो विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी बीच उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई थी। NDA ने कल अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी और अब विपक्ष ने भी अपने उमीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।


विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। विपक्ष ने गोवा की राज्यपाल रह चुकी मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम का एलान किया है। मार्गेट अल्वा कर्नाटक की रहने वाली थी।

बता दें कि एनडीए की ओर से शनिवार शाम को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा की गई थी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी घोषित किया था। पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में धनखड़ के नाम पर मुहर लगी थी।

राजीव-नरिसम्हा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं
मार्गरेट अल्वा राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। राजीव कैबिनेट में संसदीय कार्य और युवा विभाग की मंत्री रही हैं, जबकि राव की सरकार पब्लिक और पेंशन विभाग की मंत्री रही हैं।

गुजरात-राजस्थान समेत 4 राज्यों की राज्यपाल रह चुकी हैं
अल्वा गुजरात, राजस्थान, गोवा और उत्तराखंड का राज्यपाल रह चुकी हैं। अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल रही हैं। वे 2009 से 2012 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, राजस्थान में 2012-2014 तक राज्यपाल रही हैं। इसी दौरान उन्हें गुजरात और गोवा का प्रभार भी मिला था।


You may have missed