April 20, 2026

रिटायर्ड फौजी ने सफाई कर्मियों पर की फायरिंग : ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ गाने से था परेशान

golii

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फौजी ने सफाई कर्मियों पर फायरिंग कर दी.. दरअसल, आरोपी फौजी सफाई वाली गाड़ी पर बजने वाले गाने से नाराज था.


 

इसे भी पढ़ें: राजधानी में नाबालिग का मर्डर: बॉयफ्रेंड ने चाकू से 20 से ज्यादा वार किए, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

 

गाड़ी रोजाना जैसे ही गली में आती थी तो उसमें गाड़ी वाला आया जरा कचरा निकाल..और स्वच्छ भारत जैसे बातें बजती थी. उसी से आरोपी रिटायर्ड फौजी नाराज था और उसने फायरिंग कर दी. आरोपी को लोगों ने पकड़कर पहले तो धुना फिर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना रविवार की है.

 

इसे भी पढ़ें: IPL 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स के नाम: जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जमाकर चेन्नई को जिताया… पांचवीं बार चैंपियन बनी CSK, धोनी ने की रोहित शर्मा की बराबरी

 

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी की यह घटना है. सफाई कर्मचारियों पर फायरिंग की गई है. लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी में ये सफाई कर्मचारी कूड़ा और सफाई करने गए थे. इस दौरान रिटायर्ड फौजी ने सफाई कर्मचारियों की गाड़ी में लगे स्वच्छ भारत के लिए अनाउंसमेंट स्पीकर के चलने रिटायर्ड फौजी तोहिद गुस्सा गया और 2 से तीन राउंड फायरिंग कर दी.

 

इसे भी पढ़ें: जया किशोरी करेंगी लव मैरिज! धीरेंद्र शास्त्री के साथ रिश्तों तोड़ी चुप्पी…

 

हालांकि, गोली लगने से बाल-बाल सफाई कर्मचारी बच गए लेकिन बाद में सफाई कर्मचारियों ने थाना लोनी में शिकायत दी है. बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी थाना लोनी पर हुए एकत्र हो गए थे. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

इसे भी पढ़ें: मां श्वेता की ग्लैमर के आगे फीकी लगती हैं पलक, हर कोई पूछता है बस एक सवाल

 

बताया जा रहा है कि कंचन पार्क कॉलोनी में घर से कचरा उठाने के लिए नगर पालिका की गाड़ी पहुंची थी. इस दौरान वाहन में ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ गाना चल रहा था. रिटायर्ड फौजी ने गाना बंद करने के लिए कहा और सफाईकर्मियों से भिड़ गया. बाद में आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी.

 

इसे भी पढ़ें: RBI ने बार-बार नोट बदलवाने को लेकर बदल दिए नियम, अब ऐसे होंगे 2 हजार के नोट एक्सचेंज

 

गनीमत यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी. बाद में माहल्ले के लोगों ने आरोपी पूर्व फौजी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है. आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.


You may have missed