April 30, 2026

रायपुर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 1 करोड़ से ज्यादा का नकली गुटखा बरामद… छापा मारने पहुंचे अधिकारियों को देखकर भागे सुपरवाइजर-ठेकेदार

IMG_20230531_143930

रायपुर: राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर हसौद इलाके में एक गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारा गया। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग के अफसरों को यहां एक करोड़ से ज्यादा का गुटखा मिला है। बड़ी तादाद में जब्त किए गए स्टॉक की जांच की जा रही है। आज भी इस मामले में कार्रवाई जारी रहेगी।


 

यह छापा मंदिर हसौद इलाके की एक बड़े गोदाम पर मारा गया। जहां भीतर गुटखे की फैक्ट्री भी चलाई जा रही थी, छापा मारने पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों को देखते ही फैक्ट्री को सुपरवाइजर और ठेकेदार भाग गए।

 

अधिकारियों को यहां से 350 बोरियों में सितार गुटखा, 23 गुटखा बनाने वाली मशीन, 700 पैकेजिंग के सामान और 120 बोरे में खुला गुटखा मिला है । जांच टीम ने यहां इस्तेमाल की जा रही गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।

 

मध्य प्रदेश झारखंड से लाए गए मजदूर
इस गोदाम में मध्यप्रदेश और झारखंड से मजदूरों को लाकर गुटखा पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। यहां न तो कोई क्वॉलिटी टेस्टिंग की व्यवस्था मिली। न गुटखा प्रोडक्शन में साफ सफाई का ध्यान रखा गया था।

 

यहां से पैकेजिंग के बाद गुटखे को बड़ी तादाद में रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाके में खपाया जा रहा था। इससे पहले खाद्य विभाग 5 करोड़ की नकली आयुर्वेदिक दवाओं के मामले में कार्रवाई रायपुर में कर चुका है । इस फैक्ट्री से जुड़े लोगों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।


You may have missed