Vidhansabha Vhunav 2023 Result: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रायपुर: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पर जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ है। गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पहुंच चुके हैं।


चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को आए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। राजस्थान में भाजपा को 115, कांग्रेस को 69 सीटें मिल रही हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की 167 और कांग्रेस की 62 सीटें आ रही हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा को 56, कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 64, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 39, भाजपा को 8 और AIMIM को 7 सीटें मिल रही हैं।

