सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: शहर के पॉश इलाके में चल रहा था व्यापार, तीन महिला सहित 5 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
हल्द्वानी शहर के पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में तीन महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।


पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें सरगना और दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़े: पत्नी ने जेठ के साथ किया ऐसा काम: पति ने उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक हीरानगर क्षेत्र में लंबे समय से सैक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। जिस पर बीते रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी मंजू ज्याला टीम के साथ प्रगति मार्केट हीरानगर में स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा।
इसे भी पढ़े: दारू के लिए पति बना शोले का ’वीरू’, पीने के लिए पैसे नहीं देने पर टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
इस आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल में सैक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। जांच में मौके से आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गईं।
पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया, इनमें प्रगति मार्केट हीरानगर का मकान मालिक आनंदपुरी फेस टू तल्ली बमोरी मुखानी निवासी सुमन राजपूत पत्नी प्रेमपाल राजपूत, संजय नगर मल्ली बमोरी मुखानी निवासी सीमा पत्नी सूरज, संतोषी माता मंदिर कार रोड बिंदुखत्ता लाल कुआं निवासी गीता शर्मा पत्नी गणेश दत्त शर्मा, निर्मल कालोनी गोविंदपुर गढ़वाल आरटीओ रोड निवासी देव सिंह पुत्र किशन सिंह व वार्ड 3 कालाढूंगी निवासी मो. फिरास पुत्र मो. यूसुफ है।
सुमन इस रैकेट की सरगना है। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में सरगना सुमन ने बताया कि मो. फ़िरास ग्राहकों को लाने का काम करता था।

