April 18, 2026

मौसम अपडेट: 12 जिलों में अगले तीन दिन कोल्डC वेव का यलो अलर्ट, कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार

thand

रायपुर: छत्तीआसगढ़ में सरगुजा संभाग के बलरामपुर में सबसे कम रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस इलाके में हालत यह है कि यहां पत्तों और घास में औस की बूंदें जम गई। मौसम विभाग ने 12 जिलों में अगले तीन दिनों तक कोल्डत वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि छत्तीजसगढ़ में उत्तर से शुष्क (ड्राई) हवा आ रही है। इससे प्रदेश में हाड़कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर से पूरा इलाका कांप उठा है। मौसम विभाग ने दुर्ग सहित 12 जिलों यलो अलर्ट जारी किया गया है।


आज 12 जिलों में कोल्डी वेव का अलर्ट

छत्तीीसगढ़ में आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, कबीधाम, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, जशपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीत लहर के आसार हैं। इसके अलावा बस्तर के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इधर रायपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां रात का तापमान सामान्यै से नीचे चला गया है

इन जिलों में कोल्डन वेव का तीन दिन अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के करीब 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

आज के अलावा 16 दिसंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, कबीधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में कोल्ड- वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 17 दिसंबर को प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर में शीतलहर के आसार हैं।

सरगुजा संभाग में कोल्डं वेव का कहर शुरू हो गया है। सबसे ठंडा सरगुजा संभाग प्रदेश में है। बलरामपुर में रात का तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा आने वाले एक दो दिन में उत्तरी मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भी शीतलहर चल सकती है। सरगुजा में औसत 6 डिग्री, सूरजपुर में 7 डिग्री, कोरिया में 7 डिग्री, जशपुर में 10 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया।

बस्तर संभाग में हल्की बारिश के आसार

आज यानी 15 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके असर से बस्तर संभाग में मौसम बदलने की संभावना है।

यहां 17 दिसंबर व 18 दिसंबर की सुबह से दक्षिण छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ ही एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

बस्तर में सबसे ठंडा दंतेवाड़ा जिला रहा। यहां रात का पारा 12.6 डिग्री, बस्तर 13.8 और बीजापुर 13.9 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के बड़े शहरों का पारा
बलरामपुर – 3 डिग्री
अंबिकापुर – 4.5 डिग्री
सरगुजा – 5.9 डिग्री
जीपीएम – 6.8 डिग्री
कोरिया – 7.4 डिग्री
सूरजपुर – 7.5 डिग्री
दुर्ग – 10 डिग्री
जशपुर – 10.7 डिग्री
बिलासपुर – 11.2 डिग्री
रायपुर – 13.2 डिग्री


You may have missed