June 6, 2026

भारत में मिला HMPV का पहला केस: 8 महीने की बच्ची हुई शिकार, कोरोना वायरस की तरह है लक्षण

coronar-virus-patient_20120397_9542352

कोरोना वायरस के बाद चीन में एक और नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस बीच खबर है कि भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) का पहला केस मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु में 8 महीने की बच्ची पॉजिटिव आई है। HMPV वायरस के लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह ही है।


सैंपल की जांच बैपटिस्ट अस्पताल में की गई थी। हालांकि कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी लैब में नमूने की जांच नहीं कराई। रिपोर्ट एक निजी अस्पताल से आई है।

इसे भी पढ़ें: प्रपोजल ठुकराने से सिरफिरा आशिक हुआ नाराज: बीच सड़क लड़की को पकड़कर करने लगा ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़ें: OYO Unmarried Couples: OYO के नियमों में बदलाव, अनमैरिड कपल्स को अब दिखाने होंगे ये जरुरी दस्तावेज, तभी मिलेगी एंट्री

केंद्र सरकार ने कहा था- HMPV इस मौसम में सामान्य वायरस
चीन में HMPV के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने 4 जनवरी को जॉइंट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक की थी। बैठक के बाद सरकार ने कहा था कि फ्लू के मौसम को देखते हुए चीन की स्थिति असामान्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें: साइको किलर का फर्दाफाश: गंगाजल में साइनाइड मिलाकर की तीन लोगों की हत्या, तांत्रिक ने सावधान इंडिया देखकर उतारा मौत के घाट

सरकार बोली- एहतियात के तौर पर टेस्टिंग लैब बढाएंगे
सरकार ने कहा कि भारत में ICMR और IDSP के जरिए इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और इन्फ्लूएंजा के लिए गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के लिए मजबूत निगरानी सिस्टम मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स रैकेट पर बड़ा एक्शन: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था व्यापार, 60 से ज्यादा लड़के-लड़कियां हिरासत में

दोनों एजेंसियों के आंकड़ों से पता चलता है कि ILI और SARI मामलों में कोई असामान्य बढ़त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: AUS vs IND : टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी, ट्रेनिंग ड्रेस में स्टेडियम से बाहर गए जसप्रीत बुमराह, फैंस के लिए सामने आया डराने वाला video

एहतियात के तौर पर ICMR, HMPV की टेस्टिंग करने वाली लैब की संख्या बढ़ाएगा तथा पूरे साल HMPV के मामलों पर नजर रखेगा।

इसे भी पढ़ें: कुछ अच्छा हो जाए: चावल के आटे से झटपट बनाए फरा, यहां जाने बनाने की पूरी विधि

HMPV एक RNA वायरस है। वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़ें: चाय बनाने से मना करने पर पति ने की पत्नी की हत्या: कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक इसके लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और गले में घरघराहट शामिल हैं। HMPV के अलावा इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के केस भी सामने आ रहे हैं। इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है।


You may have missed