Today share Market: सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक गिरा

Today share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,850 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 23,890 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


Today share Market: सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंक सबसे ज्यादा 2.94% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
Today share Market: एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.25% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 1.54% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.15% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
Today share Market: क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO कल यानी 7 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होगा।
Today share Market: NSE के डेटा के अनुसार, 3 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹4,227.25 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹820.60 करोड़ के शेयर खरीदे।
Today share Market: 3 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.80% तेजी के साथ 42,732 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.26% की बढ़त के साथ 5,942 और नैस्डैक 1.77% चढ़कर 19,621 के स्तर पर बंद हुआ।
