April 21, 2026

मोहम्मद शमी की भारतीय स्क्वाड में वापसी: घुटने में पट्टी बांधकर की गेंदबाजी

MOHMMAD SHAMI

नई दिल्ली| मोहम्मद शमी की इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में वापसी हुई है।


मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में चुना गया है। शमी ने भारत के लिए आखिरी बार कोई इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था।

इसे भी पढ़ें: सोने और चांदी के भाव में आई भारी गिरावट: जाने क्या है आपके शहर में ताजा रेट

उसके बाद से ही वह चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं। पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी चांस नहीं मिला था।

22 जनवरी को खेला जाएगा मैच

अब उनकी नजरें लंबे समय बाद टीम इंडिया से खेलने पर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा और इसमें शमी का खेलना पूरी तरह से तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजधानी में चायनीज मांझे का कहर: 7 साल के मासूम की मौत

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले भारतीय टीम रविवार को यहां जब अपने तीन घंटे के प्रैक्टिस सेशन के लिए एकत्र हुई तो सभी की नजरें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर थी।

घुटने पर पट्टी बांधकर की गेंदबाजी

शमी ने एक घंटे से अधिक समय तक पूरी लय में गेंदबाजी की। अपने बाएं घुटने पर भारी पट्टी बांधकर शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में शुरुआत में छोटे रनअप के साथ धीमी गेंदबाजी की और फिर पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी की गति को बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई सबसे सुंदर साध्वी: जानिए आखिर कौन हैं साध्वी हर्षा रिछारिया

उन्होंने लगभग एक घंटे तक गेंदबाजी करने के बाद फील्डिंग प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया। शमी की फिटनेस को लेकर संदेह था।

उन्होंने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाजों को अपनी गति और सटीक लाइन लेंथ से परेशान कर हर तरह की चिंताओं को दूर किया। अब वह पूरी तरह से फिट हैं और अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

ध्रुव जुरेल ने शमी के खिलाफ लगाए आक्रामक स्ट्रोक

इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उनके खिलाफ कुछ आक्रामक शॉट लगाए। गेंदबाजी प्रैक्टिस खत्म करने के बाद उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम: 10 से ज्यादा दिन बंद रहेंगे बैंक

शमी को टी20 टीम में शामिल किया जाना एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि टीम 19 फरवरी से दुबई और पाकिस्तान में शुरू होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने तेज आक्रमण को मजबूत करना चाहती है।

बुमराह की चोट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है ऐसे में शमी की फिटनेस भारत की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शमी ने घरेलू क्रिकेट से वापसी करने के बाद नेशनल टीम में जगह बनाई है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के बाद विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में भी भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: रायपुर में सेक्स रैकेट: कैफे की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़की और लड़के, देखें Video

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वह टीम से रविवार रात को जुड़ेंगे। भारतीय टीम के एक अधिकारी ने कहा कि अर्शदीप आज शाम टीम से जुड़ेंगे। उनके अलावा पूरी टीम यहां है। जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने रविवार को रेस्ट करने का फैसला किया। टीम सोमवार को अपने पहले प्रैक्टिस में भाग लेगी।

 


You may have missed