July 2, 2026

CG में निकाय-पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, रायपुर-धमतरी से इसे मिला टिकट

CONGRESS

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।


इसे भी पढ़ें: करण अर्जुन फेम ममता कुलकर्णी का साध्वी अवतार: किन्नर अखाड़े की बनीं महामंडलेश्वर, संगम में लगाई डुबकी

बता दें कि लिस्ट में 10 महापौर, 40 नगर पालिका और  114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई सबसे सुंदर साध्वी: जानिए आखिर कौन हैं साध्वी हर्षा रिछारिया

रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक का नाम फाइनल किया गया है। जबकि जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू चुनाव लड़ेंगे।

नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची

जगदलपुर (सामान्य): मलकित सिंह गैदू

चिरमिरी (सामान्य): डॉ. विनय जायसवाल

अंबिकापुर (अजजा): अजय तिर्की

रायपुर (अजजा): जानकी काटजू

कोरबा (महिला): उषा तिवारी

बिलासपुर (अजिव): प्रमोद नायक

धमतरी (सामान्य): विजय गोलछा

रायपुर (महिला): दीप्ति प्रमोद दुबे

दुर्ग (महिला): प्रेमलता पोषण साहू

राजनांदगांव (सामान्य): निखिल द्विवेदी

महत्वपूर्ण बैठक में हुआ फैसला

रविवार रात कांग्रेस के राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने की।

इसे भी पढ़ें: खतरे में बच्चों का भविष्य: छेरछेरा पर्व पर बच्चों को मिला धान, शिक्षक ने बेचकर पी ली शराब, नशे में धुत होकर स्कूल में ही गिरा

इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के बाहर कपल ने पार की हदें: स्कूटी खड़ी कर प्रेमिका को बैठाया, फिर सारे आम करने लगा ऐसा काम

प्रत्याशियों की सूची तैयार होने में रात के ढाई बज गए, और इसे सुबह साढ़े चार बजे जारी किया गया। जिसमें नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है।


You may have missed