April 17, 2026

Chhattisgarh Mausam Update: 14 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, इस दिन से होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने लोगों को भी सलाह

barish up

 


रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है।

14 जून से मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से प्रदेश में मानसून की गति तेज होगी, जिससे अनेक स्थानों पर मध्यम से लेकर भारी वर्षा के आसार बनेंगे। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है।

30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे हवाएं

फिलहाल अगले दो दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों—सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बौछारों की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

द्रोणिका रेखा के कारण नमी

वहीं उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण एक द्रोणिका रेखा छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक से होते हुए तटीय कर्नाटक तक बनी हुई है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ रही है।

मौसम का बदला मिजाज

आज शुक्रवार को रायपुर, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मौसम बदला रहेगा। रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद और दंतेवाड़ा जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

तेज हवा की चेतावनी

वहीं धमतरी और महासमुंद जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। बीजापुर और बस्तर में रुक-रुक कर बौछारें पड़ सकती हैं।

अगले 48 घंटों में एक्टिव होगा मानसून

शनिवार से प्रदेश के और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। अगले 48 घंटों में विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

लोगों को सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों में खड़े न हों। कृषि कार्य कर रहे किसानों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।


You may have missed