New Vacancy 2025: 196 पदों पर सीधी भर्ती: 10वीं–12वीं पास करे आवेदन, मिलेगी भारी सैलरी


New Vacancy 2025: धमतरी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 16 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
196 पदों पर सीधी भर्ती
यह कैंप कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर, धमतरी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में धमतरी और रायपुर की विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 196 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से चयनित युवाओं को औसतन 12,000 से 23,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। भर्ती की प्रक्रिया में जिला प्रबंधक, सेल्स ऑफिसर, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, स्मार्ट मीटर ऑपरेटर, एल्यूमिनियम विंडो इंस्टालर और विंडो असेंबलर जैसे पद शामिल हैं।
ये कर सकते हैं आवेदन
कैंप में भाग लेने के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई या स्नातक उत्तीर्ण आवेदक पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाणपत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, धमतरी द्वारा जिला प्रबंधक के 5 और सेल्स ऑफिसर के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्टार बाउंसर्स सिक्योरिटी एजेंसी, धमतरी द्वारा 8 सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति होगी।
इन पदों पर भी होगी भर्ती
रायपुर की रूद्रा एंटरप्राइज़ेस द्वारा 50-50 स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन व ऑपरेटर, 10-10 एल्यूमिनियम विंडो इंस्टालर व असेंबलर के पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, रायपुर द्वारा 50 सिक्योरिटी गार्ड और 10 सिक्योरिटी सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी।
इन जिलों में होगी तैनाती
जिला प्रबंधक और सेल्स ऑफिसर की पोस्टिंग धमतरी में की जाएगी, जबकि सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती रायपुर-सिलतरा स्टील प्लांट सहित रायपुर, भिलाई व दुर्ग में होगी। इसी प्रकार स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन व ऑपरेटर, विंडो इंस्टालर व असेंबलर की पोस्टिंग रायपुर व धमतरी में की जाएगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

