BIG NEWS : अपहरणकर्ताओं ने लाखों रुपए की फिरौती लेकर की LJP और आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या
बिहार के पूर्णिया (Purnia) शहर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां एलजेपी (LJP) एवं आदिवासी नेता अनिल उरांव की हत्या (Tribal leader Anil Oraon murdered) कर दी गई है। पुलिस (Police) ने रविवार को नगर थाना के डंगराहा से अनिल उरांव का शव बरामद किया।


इसे भी पढ़ें– राज्य सरकार का बड़ा ऐलान : 5 मई से 19 मई तक टोटल लॉकडाउन, सिर्फ इन्हे दी जाएगी छूट
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले यानि बीते गुरुवार को पूर्णिया शहर स्थित सर्किट हाउस के पास से अनिल उरांव का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं (Kidnappers) ने उनके परिवार वालों से उरांव की रिहाई के लिए से 10 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। परिजनों ने अपहरणकर्ताओं को फिरौती की रकम भी दे दी थी। इसके बाद भी बदमाशों ने एलजेपी आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी। अपने नेता हत्या वारदात से आक्रोशित समर्थकों ने पूर्णिया शहर के सभी मुख्य मार्ग जाम कर दिए हैं। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। साथ ही गुस्साए लोगों ने आसपास की दुकानों को भी जबरन बंद करा दिया है।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच
पूर्णिया के खजांची हाट थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के पास बीते गुरुवार को अनिल उरांव का अपहरण कर लिया गया था। रविवार को पुलिस ने पूर्णिया के नगर थाना के डंगराहा से आदिवासी नेता अनिल उरांव का शव बरामद किया। अनिल उरांव को पीट-पीटकर और गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। इसके बाद बदमाशों ने शव को डंगरहा के पास फेंक दिया।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!
जहां से पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया लाई। इस दौरान वहां पर उनके परिजन और समर्थक पहुंच गए और वो काफी उग्र हो गए। समर्थक पुलिस से शव को लेकर आरएनसाव चौक पर पहुंच गये। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरएनसाव चौक समेत शहर के सभी चौक चौराहों पर रास्तों को जाम कर दिया है।
इसे भी पढ़ें– प्रमोद प्रेमी यादव के ‘लहे लहे बथे कमरिया’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लगाई आग, बोल्डनेस देख खुली रह जाएंगी आंखे!
अनिल उरांव के साथी शंकर ब्रह्मचारी का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से यह वारदात सामने आई है। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की 10 लाख रुपये वसूलने के बाद भी उनकी हत्या कर दी। शंकर ने कहा कि जिस दिन अनिल उरांव को अगवा किया गया था। उसी दिन उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शकारी पुलिस प्रशासन से अपराधियों को सामने लाने की मांग कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय से सही कार्य किया होता तो शायद आज अनिल उरांव जीवित होते। साथ प्रदर्शकारियों ने नगर थाना प्रभारी से मामले के संबंध में उचित कार्रवाई करनी की मांग की है।
इसे भी पढ़ें– BIG NEWS RAIPUR : राजधानी में फर्जी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार, घरों में जाकर करता था कोरोना टेस्ट और देता था फर्जी रिपोर्ट
मामले की जानकारी पर एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा भी आर एन साव चौक पहुंचे हैं। जहां बाबा ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। बाबा ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर अनिल उरांव की हत्या की गई है। मामले को लेकर वो लोग शनिवार को भी एसपी से मिले थे। एसपी ने भरोसा दिया था, पर पुलिस अनिल उरांव को बचा नहीं सकी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों की निशानदेही पर ही लाश बरामद की गई है। दो लोगों के अलावा पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या के कारणों का भी पता करने का प्रयास कर रही है।

