लॉकडाउन ब्रेकिंग : बैठक के बाद लिया गया बड़ा निर्णय.. रायपुर सहित इन चार जिलों में लॉकडाउन में मिलेगी छूट.. सीएम ने कलेक्टरों को दी छूट देने की अनुमति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोविड-19 के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर


इसे भी पढ़ें– कोरोना ब्रे़किंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना ढलान पर, संक्रमण दर में बड़ी गिरावट
सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा बिलासपुर के कलेक्टर और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं चर्चा के बाद सीएम ने अतिआवश्यक दुकानों के छूट के लिए कलेक्टरों को अनुमति दे दी है, स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप छूट देने की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : तीन बेटियों और एक बेटे के साथ मां ने लगाई पुल से छलांग, कारण जान आप भी हो जायेंगे हैरान
इनमें व्यापार-व्यवसाय का भी कोविड अनुकूल व्यवहार तथा शासन की दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सहित संचालन की जरूरत है। जिससे लोगों को कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने इसके मद्देनजर संबंधित जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अति आवश्यक दुकानों को अलग-अलग अवधि तथा समय में खोलने के लिए छूट देने के संबंध में निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें– LOCKDOWN BREAKING : 18–44 साल के लोगों का वैक्सिनेशन स्थगित के साथ 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
उन्होंने कहा कि इनमें कहीं भी भीड़ एकत्र न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसी तरह वहां कोविड-19 के नियमों का भी नियमतः पालन सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए कलेक्टरों को चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित सभी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हें विश्वास में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस ने दी रायपुर में दस्तक, 15 मरीज रायपुर एम्स में किए गए भर्ती
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संकट से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी रही है। यहां सबके सहयोग से कोरोना को जल्द से जल्द हराना है।
इसे भी पढ़ें– सेक्स के अड्डे को बनाया गया कोरोना टेस्टिंग सेंटर और कॉल गर्ल्स कर रही कोरोना की जाँच, जाने कहा का है यह पूरा मामला
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश भर में लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस कड़ी में उन्होंने आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की बैठक ली। जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधियों ने कोरोना नियंत्रण के लिए हर संभव मदद देने सहित दुकान आदि के संचालन के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए।
इसे भी पढ़ें– Ankita Chauhan : अंकिता चौहान ने फिल्म बीए पास 3 से बॉलीवुड में ली एंट्री
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशन में कोरोना नियंत्रण के लिए हर संभव उपाए किए जा रहे हैं, इसका अच्छा परिणाम भी दिख रहा है। इस दौरान हम सभी को सावधानियों का पालन करना बहुत जरूरी है।

