June 4, 2023

लॉकडाउन 2021: अब यहां लगा 31 मार्च तक लॉकडाउन, शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

नागपुर। देशभर में बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए अब सरकार अलर्ट हो गई है। अब एक बार फिर लॉकडाउन और बंद का सिलसिला शुरू हो गया है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में भी जनता को कोरोना से बचाने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया गया है। इसी कड़ी में अब नागपुर प्रशासन ने लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।


पढ़े- सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच हुआ कुछ ऐसा की आधी रात घर की दीवार फांदकर भागी दुल्हन

स्कूल-कॉलेज भी बंद-
प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कल से सब्जी और अन्य आवश्यक दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, स्कूल कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही रेस्टोरेंट शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जबकि ऑनलाइन भोजन वितरण की अनुमति रात के 11 बजे के बाद नहीं दी जाएगी।

You may have missed