झोपड़ी में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बरेली। बरेली के क्योलड़िया से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक प्रेमी युगल की लाश झोपड़ी से बरामद की गई है। लाश मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


पढ़िये पूरी खबर-
मिली जानकारी की अनुसार लड़की उम्र (22) साल और लड़के की उम्र (25) साल बताई जा रही है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों परिवारों को थी।
पढ़े- नोटों का बंडल देख चोर को आया हार्ट अटैक, कराया गया अस्पताल मे भर्ती
6 माह पहले लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी पीलीभीत में कर दी थी। शादी के बाद जब वो अपने मायके में आई तो फिर से अपने प्रेमी के संपर्क में आ गई दोनों ने मिलना जुलना शुरू कर दिया लड़की के परिवार वालों ने उसे खूब समझाया लेकिन वो नहीं मानी और दोनो लगातार मिलते रहे।
बुधवार रात दोनों गांव में ही एक खाली पड़ी झोपड़ी में मिले जहां पर जहर खाकर जान दे दी मौके से कोई पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
