March 28, 2024

2 अप्रैल का राशिफल: जानिए क्या कहता है आज आपका राशिफल


मेष राशिफल-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज नौकरी व व्यापार में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। ऑफिस में जिन कर्मचारियों से लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी, आज उनके साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने का दिन रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज नए नए ऑर्डर मिलने की भरपूर संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।


वृष राशिफल-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देकर आएगा। आज सामाजिक कार्यों में जूटे नजर आएंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार को नई गति देने के लिए किसी बुजुर्ग की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ खर्चे हो सकते हैं, जो ना चाहते हुए भी आज करने पड़ेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

पढ़े – कोरोना Breaking: छत्तीसगढ़ में आज फिर सामने आए दहला देने वाले मामले

मिथुन राशिफल-
व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में कुछ नई नई डील फाइनल होगी। इससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें भविष्य की चिंता कम होगी। भाई बहन के शादी का प्रस्ताव आज आ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत कर सकते हैं

कर्क राशिफल-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों का मन आज व्यथित रह सकता है क्योंकि उनके शत्रु आज उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, लेकिन आपको उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखनी होगी, तभी आप इससे बचकर निकल सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ आज कुछ संबंधों में खटास आ सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा।

पढ़े – BIG NEWS CG: कोरोना की चपेट में आने से एएसआई की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सिंह राशिफल-
आज आपको नौकरी व व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आप की बनाई हुई योजनाओं पर आज आप लोगों को काम करते देखेंगे, जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में किए गए कार्य की मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं, इसलिए अपने परिवार में सौम्यता बनाये रखें और समय पर ही सभी कार्यों को पूरा करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या राशिफल –
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, लेकिन सायंकाल तक यह चिंता बुजुर्गों से सलाह मशवरा करके समाप्त हो जाएगी और स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी और धन भी व्यय होगा। विधार्थियों को आज गुरुजनों की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। मामा पक्ष से आज कुछ अनबन हो सकती है।

पढ़े – कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना राजधानी के इस मॉल को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने किया सील

तुला राशिफल-
आज का दिन आपके घर रुके हुए कार्यों को पूरा होने के लिए होगा। यदि आज कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सुगमता से किए गए सभी कार्य पूरे होंगे। बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान में आज वृद्धि हो सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा, इसलिए बिना सोच विचार करे कोई भी निर्णय ना लें, नहीं तो वह आपको परेशानी में डाल देगा। व्यापार में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए आज आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो वह भी आज थोड़ी मुश्किल से ही पूरी होगी। आपको इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन सायंकाल के समय तक कुछ मुश्किलों का हल निकल जाएगा, तब जाकर मन में संतोष होगा।

पढ़े – बड़ी खबर छत्तीसगढ़: प्रेमी जोड़े ने लगाई डेम में छलांग, डूबने से प्रेमी की मौत- प्रेमिका की बची जान

धनु राशिफल-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। सुबह से ही अतिथियों का आना जाना रहेगा, जिसमें धन लाभ होगा। जीवन साथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है। यदि किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो बिल्कुल न लें क्योकि उसे उतार पाना मुश्किल होगा, जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको करने के लिए दिन उत्तम है, इसलिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

मकर राशिफल-
व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में ज्यादा सोच विचार नहीं करना है, नहीं तो हाथ से निकल सकते हैं। तुरंत निर्णय लेकर आगे की कार्यवाही पर फोकस करें। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा, नहीं तो विरोधि उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों के लिए आज उत्तम अवसर प्राप्त होगे।

पढ़े – UPSC Recritments 2021: UPSC मे इन विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन

कुंभ राशिफल-
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कारोबार में आ रही मुश्किलों का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। बीमा फाइनेंसर प्लानिंग के काम से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम अनुकूल रहेगा। व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ होने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थी आज आपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यदि किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशिफल-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी चतुराई से सभी समस्याओं का समाधान करना होगा, तभी आपके मन मे संतोष रहेगा। लोग आज आपकी कामयाबी देखकर आपके प्रति द्वेष की भावना रखेंगे, लेकिन आपको उनकी परवाह नहीं करनी है और आगे बढ़ना है। संयम बनाए रखें। माताजी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। आसपास में आज कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *