July 21, 2026

मानवता हुई शर्मसार: क्लीनिक में आयी महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म और फिर जान से मारने की कोशिश

Capture

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी थाना अंतर्गत से एक ऐसा मामला सामने आया है यहां चिकित्सक डॉ. मनोहर गुप्ता द्वारा अपनी मरीजा को ही हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई। कोशिश विफल होने पर डॉ. ने अपनी मरीज को जान से मारने की कोशिश की। पृथ्वी पर ईश्वर के बाद चिकित्सक को ही भगवान का स्वरूप माना जाता है। लेकिन जब भगवान ही शर्मसार करने वाली हरकत करें तो मानवता शर्मसार होती है।


ये भी पढ़े- BIG NEWS: नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, सब इंस्पेक्टर व उसके 2 साथियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

ज्ञातव्य है कि मामला गुढिय़ारी थाना क्षेत्र का है जहां एक डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में आयी महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नही आरोपी डॉक्टर ने पीडि़त महिला की गला घोंटकर हत्या करने की भी कोशिश की।

ये भी पढ़े- BIG NEWS: शादी का झांसा देकर देवर ने बनाया भाभी को अपने हवस का शिकार, भाभी ने दर्ज कराई FIR

पुलिस ने बताया कि गुढिय़ारी के विकास नगर स्थित मकान को लेकर महिला का विवाद चल रहा था,इस बारे में चर्चा हेतु 17 मार्च को महिला परिचित डॉक्टर मनोहर गुप्ता (45 वर्ष) के पास क्लीनिक में गई थी, तभी डॉक्टर मनोहर ने क्लीनिक में महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जब महिला ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने स्कार्फ से उसका गला घोंटकर हत्या करने की भी कोशिश की।

ये भी पढ़े- SEX RACKET: मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालात में तीन युवक गिरफ्तार

इस दौरान महिला बेहोश हो गई जिसके बाद डाक्टर ने उसे इलाज के लिए कोटा स्थित सुयश अस्पताल कोटा में भर्ती करवाया। फिलहाल महिला का इलाज ज़ारी है। गुढिय़ारी पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर मनोहर गुप्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित बलात्कार की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed