April 19, 2026

लॉकडाउन धमतरी : इन 4 प्रतिष्ठानों से वसूला गया 22 हजार रुपए का जुर्माना

largeimg31_Dec_2018_090136595

धमतरी। कोरोना वायरस (कोविड- 19) संक्रमण से बचाव के लिए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आगामी 26 अप्रैल रात 12 बजे तक जिले में लॉकडाउन घोषित किया है। विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने, अधिक मूल्य पर सामग्री बेचने तथा कोविड 19 के नियम- नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासनिक शिकंजा कसने व निगाह रखने के लिए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने दल गठित किया है।


इसे भी पढ़े- LOCKDOWN 2021 : पुरे देश में 30 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या है सच

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने गुरूवार को भी विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। कुल चार प्रतिष्ठानों में दबिश देकर 22 हजार 300 रूपए का जुर्माना दुकान संचालकों से वसूला। इसमें धमतरी शहर के रूद्री रोड स्थित कान्हा किराना स्टोर्स, जय अम्बे किराना स्टोर्स में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने और अधिक मूल्य में सामग्री बेचने पर क्रमशरू 1500 रूपए और 800 रूपए जुर्माना वसूला गया।

इसे भी पढ़े- कोरोना BREAKING CG : शादी समारोह में इस गांव के लोगों को सामिल होना पड़ा महंगा, 135 लोग हुए कोरोना संक्रमित

वहीं सिहावा रोड स्थित बादशाह बीड़ी उद्योग मे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 18 हजार रूपए की वसूली गई। यहां कार्यरत 25 कर्मचारी मास्क नहीं लगाए थे और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी तरह शहर से लगे ग्राम कोलियारी स्थित मेसर्स दिनेश ट्रेडर्स मे लॉकडाउन समयावधि के बाद भी दुकान खोलकर जर्दायुक्त गुटखा, तम्बाखू, गुडाखू अधिक दाम में बेचे जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जर्दायुक्त गुटखा का सैम्पल लिया गया और ग्राम पंचायत सचिव से 2000 रुपए की चालानी कार्रवाई की।


You may have missed