December 8, 2023

बहू के अवैध संबंध का विरोध करना सास को पड़ा भारी, प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने की सास की हत्या


सास को बहू के अवैध संबंध का विरोध करना उस वक्त भारी पड़ गया जब बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बहू और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।


इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने की इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला छौराही थाना क्षेत्र के परोरा गांव का है। यहां घर में सोई 50 साल की चुनचुन देवी की हत्या कर दी गई। महिला का शव सुबह बरामदे में मिला। जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात को घर में चुनचुन देवी की बहू खुशबु देवी के आलावा सिर्फ दो छोटे-छोटे बच्चे थे।

इसे भी पढ़ें– मुर्गियों ने नहीं दिए अंडे तो पोल्ट्री फार्म का मालिक पहुंचा थाने, जानिए फिर क्या हुआ आगे

पुलिस ने जब खुशबू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। पुलिस ने खुशबू और उसके प्रेमी गंगा साह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी मृतका का चचेरा भतीजा है। मृतका का बेटा मजदूरी का काम करता है।

इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में इस तरह से होंगी कॉलेज की परीक्षाएं, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच लगभग दो सालों से अवैध संबंध था। इसे लेकर मृतका बार-बार विरोध करती थी। दो बार पंचायत भी हो चुकी थी। इसी का बदला लेने के लिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *