May 13, 2026

BIG NEWS : राजधानी के बाद अब यहां के अस्पताल में लगी भीषण आग, 13 कोविड मरीजों की दर्दनाक मौत

IMG_20210423_091436

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर काबू से बाहर हो गए है। लेकिन इसी बीच कोविड अस्पतालों में आग लगने का सिलसिला भी जारी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजधानी अस्पताल में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसी बीच अब महाराष्ट्र से अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है। पालघर के वसई में एक कोविड-19 अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : सेंधा नमक के साथ कच्चा प्याज खाने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच

अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई है। अन्य मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। घटना विजय वल्लभ अस्पताल की है। शुक्रवार तड़के आग लगने से कोविड के 13 मरीजों की जलकर मौत हो गई। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अस्पताल के आईसीयू में 17 मरीजों का इलाज चल रहा था। सुबह सवा तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : पतंजलि योगपीठ में 83 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोरोना टेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय बल्लभ अस्पताल (Vijay Vallabh Hospital) के मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

इसे भी पढ़ें– शादी में कोरोना का ग्रहण: शादी समारोह के बीच दूल्हे के पिता निकले कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि इससे पहले नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक हो गया था। हादसे में 24 मरीजों की मौत हो गई थी। बुधवार को नासिक शहर में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के मुख्य स्टोरेज टैंक में गड़बड़ी हो गई। इस वजह से ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके कारण वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सहायता पर रखे गए मरीजों का दम घुट गया। उस समय 170 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। हादसे के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने का ऐलान किया था।


You may have missed