November 29, 2023

कोरोना के प्रकोप से इंसानियत भी हुई समाप्त : कोरोना संक्रमित माता–पिता को रोड पर छोड़ फरार हुए बेटा और बहू


मुजफ्फरपुर। कोरोना एक बार फिर महामारी का रूप लेकर आया है। और इंसानियत के साथ–साथ मानवता को भी शर्मसार कर रहा है। अब जो खबर आया है उसे सुन आप भी दहल जाएंगे। कोरोना महामारी में हर दिन ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : गरम पानी में नींबू और बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से खत्म हो जाता है कोरोना! जानिए क्या है सच

शनिवार की शाम मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल से भी एक तस्वीर आई जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि हम किस ओर बढ़ रहे हैं। दरअसल, यहां एक कोरोना पॉजिटिव माता-पिता को कलयुगी बेटा और उसकी पत्नी सदर अस्पताल परिसर में रोड पर ही छोड़कर फरार हो गए।

 

एक ओर सदर अस्पताल परिसर में पिता सड़क पर गिरा रहा तो दूसरी ओर लड़के की मां बिलखती रही। इतना होने के बाद बेटे और बहु का दिल नहीं पसीजा। इधर, जब अस्पताल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो वृद्ध दंपति से बातचीत की गई। उन्होंने घर में ही रहने की इच्छा जताई। स्थिति को देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें– Fact Check : सेंधा नमक के साथ कच्चा प्याज खाने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच

अस्पताल के मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और स्थिति को देखा। इसके बाद उन्हें घर पहुंचा दिया। बताया जा रहा कि वृद्ध दंपति का बेटा शिक्षक है। माता-पिता की कोरोना जांच कराई गई थी। इसके बाद जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें भर्ती कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर वो लोग आए थे। यहां भर्ती कराना और इलाज करवाना तो दूर बल्कि कैंपस में ही छोड़कर दोनों फरार हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *