WhatsApp यूजर्स सावधान! 15 मई से पहले निपटा ले व्हाट्सएप से जुड़े ये काम.. वरना व्हाट्सएप हो जाएगा बंद
नई दिल्ली। व्हाट्सएप यूजर्स के लिए इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है की व्हाट्सएप WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी New privacy policy पहले 8 फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन इसी महीने 15 मई 2021 को प्राइवेसी पॉलिसी लागू हो रही है।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!
विवाद के बाद व्हाट्सएप ने प्राइवेसी पॉलिसी whatsapp New privacy policy को तीन महीने के लिए टाल दिया था। प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन दे रहा है यानी व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को आपको 15 मई 2021 से पहले स्वीकार करना होगा। यदि आप इसे स्वीकार नहीं करते हैं तो क्या होगा?
इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच
बता दें कि 15 मई में WhatsApp की नई पॉलिसी लागू होने जा रही है और इस बार कंपनी इसे और आगे टालने के मूड में नहीं है। कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि यदि जो यूजर्स व्हाट्सएप WhatsApp की नई पॉलिसी 15 मई WhatsApp New privacy Police 15 may तक स्वीकार नहीं करते हैं तो उसके बाद वे ना कोई मैसेज भेज पाएंगे और ना ही प्राप्त कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो उनका व्हाट्सएप WhatsApp तब तक बंद रहेगा जब तक वे पॉलिसी को स्वीकार नहीं कर लेते।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : गरम पानी में नींबू और बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से खत्म हो जाता है कोरोना! जानिए क्या है सच
व्हाट्सएप WhatsApp ने कहा है कि यूजर्स तब तक कोई मैसेज सेंड या रिसीव नहीं कर पाएंगे जब तक कि वो शर्तों को स्वीकार नहीं कर लेते। जो लोग नई शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं उनका अकाउंट इनएक्टिव दिखेगा और इनएक्टिव अकाउंट 120 दिन बाद डिलीट हो जाएगा। शर्तों को स्वीकार करने के लिए कंपनी हर रोज या फिर कुछ दिनों पर नोटिफिकेशन देती रहेगी और फिर इसे भी बंद कर देगी।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : सेंधा नमक के साथ कच्चा प्याज खाने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच
नई शर्तों को लेकर सबसे ज्यादा विरोध भारत में है, भारत में व्हाट्सएप WhatsApp के सबसे ज्यादा यूजर्स भी हैं। नई पॉलिसी से लोगों की नाराजगी है कि व्हाट्सएप WhatsApp अब अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ ज्यादा डाटा शेयर करने की योजना बना रहा है, हालांकि व्हाट्सएप WhatsApp ने साफ किया कि ऐसा नहीं होगा, बल्कि ये अपडेट असल में बिजनेस अकाउंट्स से जुड़ा है। वहीं यूरोप में व्हाट्सएप की यही नई पॉलिसी WhatsApp New privacy Police लागू नहीं हो रही है, क्योंकि वहां इसके लिए अलग से प्राइवेसी कानून है।
इसे भी पढ़ें– LOCKDOWN BREAKING 2021 : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकारों को दी लॉकडाउन पर विचार करने की सलाह
व्हाट्सएप पहले से फेसबुक के साथ कुछ जानकारी साझा करता है, जैसे यूजर्स का आईपी एड्रेस (ये इंटरनेट से कनेक्ट करने वाले हर उपकरण से जुड़ा नंबर का सिक्वेंस होता है, इसे डिवाइस की लोकेशन का पता लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है) और प्लेटफॉर्म के जरिए खरीददारी करने की जानकारी भी पहले से साझा करता है।

