अवैध रेत खनन बनी मुसीबत! धराशायी हुआ महानदी पर बना ये पुल, 50 गांव के ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत
धमतरी: Megha Mahandi Pool धमतरी जिले के मेघा में महानदी पर बना पुल ढ़ह गया है। शनिवार की रात पुल का हिस्सा धंस चुका था। अब यह पूरी तरह से धराशायी हो गया है।
Megha Mahandi Pool: कुरूद और मगरलोड को जोड़ने वाले इस पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से 50 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। पांच किलो मीटर का सफर करीब 20 किलो मीटर लंबा हो जाएगा।
Megha Mahandi Pool: पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद मगरलोड पुलिस ने के दोनों हिस्सों में बैरिकेड लगाकर बड़े वाहनों का आना-जाना रोक दिया था। राहत की बात यह रही कि इसमें जनहानि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: पितृ पक्ष की शुरुआत आज से, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए होंगे श्राद्ध और तर्पण
Megha Mahandi Pool: मिली जानकारी के अनुसार 34 साल पहले 1990 में इस पुल को बनाया गया था। इसका नामकरण स्व. ताराचंद साहू के नाम पर किया गया था।
Megha Mahandi Pool: पुल के धंसने का कारण नदी से मनमानी रेत की निकासी और ओवरलोड वाहनों का ज्यादा चलना हो सकता है। फिलहाल अधिकारी इसके कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: 8 लोगों पर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, बारिश से बचने लिया था खंडहर का सहारा
Megha Mahandi Pool: बता दें कि धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड में मेघा महानदी से लगातार रेत उत्खनन किया जा रहा था। बेधड़क निकाली गई रेत दलालों ने ब्रिज तक खोद दिए, जिससे ब्रिज का बेस कमजोर होकर धंसने लगा।
इसे भी पढ़ें: पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर पं. प्रदीप मिश्रा का पलटवार, बोले- जिनको सनातन धर्म नहीं सुहाता
Megha Mahandi Pool: इसके अलावा भारत माला परियोजना तहत बन रहे सड़के के लिए मटेरियल की सप्लाई बड़े-बड़े ट्रकों के माध्यम से इसी पुल के जरिए से की गई। क्षमता से अधिक रेत से भरे और ओवरलोड वाहनों के कारण जगह जगह दरारे आ गई थी।