June 28, 2026

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश..मौके से आपत्तिजनक हालात में युवक–युवती गिरफ्तार

IMG_20210521_152739

Exposure of sex racket going on in rented house :


प्रयागराज। लॉकडाउन और कोरोनाकाल में भी देह व्यापार का धंधा काफी फल फूल रहा हैं। आय दिन पुलिस कहीं न कहीं से देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करके खुलासा भी कर रही हैं। इसी बीच एक खबर प्रयागराज से सामने आई है जहां किराए के मकान में सेक्स रैकेट (Sex Racket) का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर युवती और युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

पढ़िए पूरी खबर–
प्रयागराज के नैनी थाना इलाके के सरपतहिया मार्ग पर एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने बाहर की दो लड़कियों को दो युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। कमरे से बियर की बोतल समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। चारों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : लोगों ने देखी डांसिंग ऐम्बुलेंस..जब शक होने पर देखा तो रंगरेलियां मनाते पकड़े गए 3 युवक और एक युवती

जौनपुर व मुंबई की दो युवतियां नैनी के सरपतहिया मार्ग पर पिछले दो महीने से किराए का कमरा लेकर रह रहीं थीं। उनके कमरे पर अक्सर लड़के पहुंचते थे। मोहल्ले के लोगों ने आपत्ति जताई लेकिन दोनों लड़कियां उनसे लड़ने पर उतारू हो गईं थीं। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। प्रारंभिक जांच के बाद जब मामला सही लगा तो उच्चाधिकारियों को बताया गया। सोमवार को एसडीएम व सीओ करछना के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर दो युवक व दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे।

इसे भी पढ़ें– फ्री फायर गेम का मास्टर माइंड बनने पर दोस्तों ने की युवक की हत्या..हर बार जीत जाता था गेम इसलिए कर दी हत्या

पुलिस ने मौके से चार मोबाइल, चार खाली व दो भरे बियर केन, 43 सौ रुपये नगद, सिगरेट समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं। चारों को पकड़ कर थाने लाया गया, जहां उनका देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शुरूआत से ही दोनों युवतियों की गतिविधियां सही नहीं थी, जिसका उन्होंने कई बार विरोध भी किया था। सीओ करछना राजेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की गई थी। पुलिस ने रंगेहाथ चारों को पकड़ा। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें– युवक ने पापा की साली से भागकर रचाई शादी, शादी के बाद बेटा बन गया अपने ही पिता का साढ़ू

जौनुपर व मुंबई रहने वाली दोनों युवतियां नैनी की सरपतहिया मार्ग पर पिछले दो माह से किराए का कमरा लेकर रह रही थी। जब उनके खिलाफ शिकायत मिली तो पुलिस ने गोपनीय जांच शरू कर दी। पता चला कि दोनों यहां के बाद से ही सेक्स रैकेट चला रही थीं। उन्होंने कई बार ग्राहकों को ही फंसा दिया था। पता चला कि उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ झूंसी और कौंधियारा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें– CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत

उन पर यह भी आरोप है कि वे पैसे लेकर किसी के खिलाफ छेड़खानी तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा देतीं थीं। एक पुलिस कर्मी ने बताया कि जिस जगह छापा पड़ा, दोनों वहां पिछले दो महीने से रह रही हैं लेकिन वे यमुनापार क्षेत्र में पिछले तीन सालों से रह रही थीं। जहां भी शिकायत शुरू हो जाती है और मोहल्ले वाले ज्यादा विरोध करते हैं, वहां से दोनों चली जातीं और दूसरी जगह किराये पर कमरा ले लेतीं।


You may have missed