April 18, 2024

जंगल घूमने गए प्रेमी जोड़ों की गांव वालों ने की पिटाई फिर उठक-बैठक भी लगवाई


झारखंड। झारखंड के गढ़वा में साथ घूम रहे प्रेमी जोड़ों के साथ सरेआम मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने प्रेमी जोड़ों को जंगल की तरफ घूमते हुए देखा। फिर क्या इन जोड़ों को उसी समय सजा दे दी गई। पहले लड़के और लड़की को चांटे मारे फिर सबके सामने इनसे उठक-बैठक लगवाई।


ये भी पढ़ें – VIRAL: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की घरवालों ने की जमकर पिटाई, फिर पेशाब भी पिलाई

ग्रामीणों ने इन लड़के और लड़कियों के साथ सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों लड़के डंडई थाना क्षेत्र के हैं और दोनों लड़कियां मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव की निकली। लड़के और लड़कियों ने बताया वो लोग आपस में प्रेम करते हैं, इसलिए दोपहर में मिलने आए थे।

लेकिन बावजूद इसके ग्रामीण इन जोड़ों को एक दूसरे के सामने बेइज्जत करते रहे और इन्हें पीटते रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना लड़के और लड़की के परिजनों को दी। फिर इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें – IPL 2021 : एक बार फिर बिना दर्शकों के होने जा रहा है इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज

बताया जा रहा है कि गांव में इन दिनों बलात्कार की घटना दिन पर दिन बढ़ी हैं। इसलिए गांव के कुछ रखवाली के लिए सचेत होकर घूम रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसी जंगल के आस-पास के इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जिसमें एक लड़की ने सुसाइड भी कर लिया था। जिसे लेकर ग्रामीण खुद ही गांव के देखभाल कर रहे हैं। जिससे फिर कोई ऐसी घटना न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed