IPL 2025: IPL का 18वां सीजन इस तारिख से होगा शुरु, इस दिन जारी होगा पूरा शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का पहला मैच 21 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। यहीं 25 मई को टूर्नामेंट का फाइनल भी होगा।


7 फरवरी से WPL का तीसरा सीजन
वहीं, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का तीसरा सीजन 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। इस बार का टूर्नामेंट 2 की बजाय 4 वेन्यू पर खेला जाएगा।
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट अनुसार IPL कमेटी ने सभी फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट शुरू होने की डिटेल भेज दी है, जिससे कि वे खिलाड़ियों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दें। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराया था।
IPL का शेड्यूल
IPL का पूरा शेड्यूल जनवरी के आखिर में रिलीज किया जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के कारण देर से शुरू होगा टूर्नामेंट नवंबर में IPL का मेगा ऑक्शन हुआ। जिसके बाद कमेटी ने सभी टीमों को अगले 3 साल का संभावित शेड्यूल बताया था। जिसके हिसाब से इस बार का टूर्नामेंट 15 मार्च से 25 मई तक होना था।
9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल
हालांकि 9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा। इसलिए प्लेयर्स को आराम देने के लिए BCCI ने IPL शुरू होने की तारीख को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया।
इसे भी पढ़े: 6 बच्चों की मां को हुआ भिखारी से प्यार: पति और बच्चों को छोड़कर हुई फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक पाकिस्तान और UAE में खेली जाएगी। इसके 2 सप्ताह बाद IPL शुरू होगा। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची तो भी प्लेयर्स के पास रेस्ट के लिए अच्छा-खासा समय रहेगा।
इसे भी पढ़े:अजीबोगरीब मामला: घर में चोरी करने घुसा चोर, कुछ नही मिलने पर महिला को kiss कर हुआ फरार
डिफेंडिंग चैंपियन के घर में पहला मैच IPL में परंपरा रही है कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर अगले सीजन का पहला और फाइनल मैच खेला जाता है। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई में खिताब जीता था। इसलिए अब कोलकाता में ओपनिंग और फाइनल मैच होगा। हालांकि KKR का सामना ओपनिंग मैच में किस टीम से होगा, यह अब तक सामने नहीं आया है।
इसे भी पढ़े: Sofia Ansari Bold Photoshoot: सोफिया का बोल्ड फोटोशूट वायरल, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर, देखें PHOTOS और VIDEOS
18वें सीजन में 74 मैच होंगे 2025 में IPL का 18वां सीजन होगा, टूर्नामेंट 2008 में शुरू हुआ था और तब से हर साल खेला जा रहा है। 18वें सीजन में 10 टीमों के बीच 74 मैच होंगे, इतने ही मैच 2022 से हर सीजन में खेले जा रहे हैं।
इसे भी पढ़े: भारत में HMPV की एंट्री: अब तक सामने आए 8 केस, जानिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वायरस को लेकर क्या कहा
2022 में जब IPL ने अपने ब्रॉडकास्टिंग राइट्स बेचे थे, तब कहा था कि 2025 और 2026 के सीजन में 84-84 मैच होंगे। हालांकि प्लेयर्स का वर्कलोड मैनेज करने के लिए कमेटी इस बार 74 मैच ही आयोजित कराने वाली है।
इसे भी पढ़े:हॉस्टल में रह रही 11वीं की छात्रा बनी मां: हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
4 मैदानों पर होगा WPL BCCI ने यह भी तय किया है कि इस बार WPL 4 मैदानों पर खेला जाएगा। पिछले सीजन में मुंबई और बेंगलुरु में सभी मैच हुए थे, इस बार भी दोनों वेन्यू को मेजबानी मिली है।
इसे भी पढ़े: कॉलेज-यूनिवर्सिटी के लिए UGC का खास प्लान: अब बिना NET बन सकेंगे प्रोफेसर, बस होनी चाहिए ये डिग्री
हालांकि इस बार वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम और लखनऊ के इकाना स्टेडियम को भी मेजबानी मिली है। मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच होने हैं। किस वेन्यू पर कितने मैच होंगे, यह शेड्यूल रिलीज होने के बाद ही साफ हो पाएगा।
इसे भी पढ़े:सेक्स रैकेट पर बड़ा एक्शन: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था व्यापार, 60 से ज्यादा लड़के-लड़कियां हिरासत में
WPL की शुरुआत 2023 में हुई थी। मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन का खिताब जीता। दोनों ही टीमों ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। टूर्नामेंट में 5 टीमों के बीच 22 मैच खेले जाएंगे।

