April 17, 2026

BIG NEWS : शादी में चिकन के साथ लिट्टी नही मिलने पर हुई गोलीबारी, इस गोलीबारी में एक की मौत तीन अन्य घायल

IMG_20210509_153144

गोपालगंज। बिहार Bihar के गोपालगंज Gopalganj जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां बारात में चिकन के साथ लिट्टी नही मिलने पर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की वह गोलीबारी में तब्दील हो गया। और इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और वही तीन घायल बताए जा रहे है।


इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : मदिरा प्रेमी अब लॉकडाउन में घर बैठे छलकाएंगे जाम..सोमवार से इतने बजे से इतने बजे तक होगी होम डिलीवरी..आबकारी विभाग ने दी अनुमति

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव का है। नरकटिया गांव में बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। मृतक राजेंद्र सिंह थे।

इसे भी पढ़ें– तरबूज खाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने

जबकि गोलीबारी में जख्मी राहुल कुमार सिंह, रिशु कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य तीनों जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज अस्पताल से गोरखपुर के लिए लेकर रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें– इंटरनेशनल कॉल गर्ल रैकेट : व्यापारी ने 7 लाख देकर थाइलैंड से बुलाई कॉल गर्ल.. लेकिन कॉल गर्ल की हो गई कोरोना से मौत.. फिर हुआ ये

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह के पड़ोस में एक बारात आई हुई थी। बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद में गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में राजेंद्र सिंह समेत चार लोगों को गोली लग गई। इलाज के लिए चारों लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें– कोरोना से बचाव के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, परिणाम देख हो जाएंगे हैरान

डॉक्टरों ने एक्सरे करने के लिए तीनों लोगों को भेजा तो पता चला कि एक्स-रे कक्ष बंद है। इसके बाद परिवार के सदस्य व अन्य लोगों ने एक्सरे बंद होने को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें– पत्नी हुई पड़ोसी संग फरार इधर पति ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन परिवार के सदस्यों का कहना था कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में न तो इलाज की व्यवस्था है और ना ही एक्सरे कि इसको लेकर परिवार के सदस्य व अन्य लोग हंगामा कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें– Hindustani Bhau : हिंदुस्तानी भाऊ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

मौके पर पहुंचे नगर थाने के सब इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और बीएन राय परिवार के सदस्यों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें एंबुलेंस पर लादकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के लिए रवाना करवा दिया।

इसे भी पढ़ें– WHO ICMR की तरफ से भारत को बड़ी चेतावनी.. भारत में 10 मई तक हो सकती है 50 हजार लोगों की मौत..जानिए आखिर क्या है सच

उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई है। गोली मारने वाले लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर हुई गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। घटना के बाद से गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।


You may have missed