तत्काल प्रभाव से आचार संहिता खत्म: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश
भारत के पांच राज्यों में चुनाव कराए गए थे। जिनमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना शामिल थे।


चुनाव के तहत इन सभी राज्यों में 09 अक्टूबर को दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आचार संहिता लागू कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: अब बस एक ही चर्चा… छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को लेकर इन तीन नामों पर चर्चा
अब इन सभी राज्यों से चुनाव नतीजे भी सामने आ गए हैं। जिसके चलते चुनाव आयोग ने आचार संहिता हटाए जाने का फैसला लिया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य सचिव को सूचना दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें: Vidhansabha Vhunav 2023 Result: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राज्यों से तुरंत प्रभाव से आचार संहिता हटाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सभी राज्यों में अब मुख्यमंत्री की शपथ दिलाया जाना बाकी है। साथ ही यह भी जानना बाकी है कि पार्टी द्वारा किस राज्य से किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, सामने आया बड़ा बयान
जारी आदेश में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तारीख से लागू होते हैं और यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहते हैं.
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में आलस को कहें बाय-बाय, बस डाइट में करें इन चीजों को शामिल
अब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की राज्य विधानसभाओं के आम चुनाव, 2023 और नागालैंड के 43-तापी (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनावों के परिणाम संबंधित रिटर्निंग द्वारा घोषित किए गए हैं. आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटा दी गई है.

